Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों से जब्त किए 3.5 करोड़ रुपए के पुराने नोट

तेलंगाना में भी दो माओवादी समर्थकों को पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास कुल 70 हजार रुपए के पुराने नोट थे।

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों के साथ पकड़ा है। उन लोगों के पास उपलब्ध पैसों की कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। पुलिस ने इस कैश को सीज किए जाने की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है।

money

नोटबंदी के बाद से ही देश भर में जगह-जगह इस तरह से पुराने नोटों के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं। दरअसल, ये लोग अपने पास जमा आवश्यकता से अधिक कैश को ठिकाने लगाने की कोशिश में हैं।

70 हजार के साथ माओवादी समर्थक गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में दो माओवादी समर्थकों को पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनके पास कुल 70 हजार रुपए के पुराने नोट थे। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।

9 नवंबर से बंद हैं नोट

आपको बता दें कि सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को 9 नवंबर से बंद कर दिया है और इनके बदले 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। साथ ही अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, दूध बूथ, पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर 24 नवंबर तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी है।

देश के बहुत सारे एटीएम नए नोटों के हिसाब से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वह से अधिकतर एटीएम बंद रहते हैं और जो खुलते हैं उनके सामने लंबी लाइनें लगती हैं।

बैंकों के सामने भी लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार ने अपने पुराने नोट प्रतिदिन 2000 रुपए के हिसाब से बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+