Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate: हफ्तेभर में सोना ₹1160 सस्ता! वेडिंग सीजन में खरीदारी का बढ़िया मौका, आपके शहर में क्या है नया भाव?

Gold Rate Today 9 November: भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि महंगे सोने का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹980 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1160 प्रति 10 ग्राम तक घट गई है।

विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 'वेट एंड वॉच' नीति के चलते गोल्ड की डिमांड पर दबाव बना हुआ है। 9 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,22,170/10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,12,000/ प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,11,850 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,020 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate Today 9 November

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (9 नवंबर 2025)

🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,000/10 ग्राम

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,070/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,900/10 ग्राम

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,000/10 ग्राम

🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,22,070/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,900/10 ग्राम

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,000/10 ग्राम

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,000/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (9 November 2025): सोने के मुकाबले चांदी ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ी है। बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत ₹500 प्रति किलो बढ़ी है। फिलहाल भारत में चांदी ₹1,52,500 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड हो रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव $48.48 प्रति औंस तक पहुंच गया है।

🟡 वैश्विक बाजार में क्या सोने का हाल है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। वर्तमान में गोल्ड का हाजिर भाव $3,996.93 प्रति औंस पर है। हालांकि, Goldman Sachs ने अनुमान लगाया है कि दिसंबर 2026 तक सोना $4,900 प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। वहीं, ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक यह $4,600 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। कई ग्लोबल फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में दीर्घकालीन तेजी अभी खत्म नहीं हुई है।

🟡 भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने के दाम हर दिन बदलते हैं और इन्हें तय करने में कई फैक्टर भूमिका निभाते हैं। देश में गोल्ड रेट मुख्य रूप से इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा तय किया जाता है। यह एसोसिएशन देशभर के प्रमुख बुलियन डीलरों और ज्वैलर्स से कीमतों का डेटा लेकर औसत रेट तय करता है। इसके अलावा सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, और स्थानीय टैक्स जैसे तत्व भी गोल्ड के भाव को प्रभावित करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+