25000 रुपए तक जा सकते हैं सोने के दाम, दिल्ली के सर्राफा कारोबारी निराश
दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बाजार का जो हाल है, उसे देखते हुए लग रहा है कि बाजार में सोने की कीमत 25000 रुपए प्रति दस ग्राम से भी नीचे आ सकती हैं।
नई दिल्ली। देश में नोटबंदी के फैसले के बाद सोने की कीमत लगातार कम होती जा रही है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत 25000 रुपए प्रति दस ग्राम से भी नीचे आ सकते हैं। दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बाजार का जो हाल है, उसे देखते हुए लग रहा है कि बाजार में सोने की कीमत 25000 रुपए प्रति दस ग्राम से भी नीचे आ सकती हैं। कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में गिरावट होने से लोगों का सोने की खरीद और इसको लेकर लगाव कम हुआ है। कारोबारियों ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि सामान्य सीजन में होने वाली बिक्री में इस दिनों नहीं हो रही है। सीधे तौर पर दिल्ली के सर्राफा बाजार के कारोबारियों ने नोटबंदी को ही सोने की कम कीमतों का कारण माना और कहा कि सरकार के सोने को लेकर बनाए जा रहे नियम सोने जैसी आकर्षक धातु के प्रति लोगों का रूझान कम कर रहे हैं।

कूचा महाजनी के एक कारोबारी ने बताया कि फ्यूचर ट्रेड में सोने की कीमत पहले ही 26000 रुपए के स्तर पर आ चुकी है। बाजार में आने वाले दिनों में यह और ज्यादा कम हो जाएगी। पिछले छह महीनों के दौरान सोने का आयात देश में पहले ही घट चुका है। ऐसे में सोने की कीमतों में कारोबारी कोई नया चमत्कार होने की उम्मीद नहीं देख रहे हैं। आपको बताते चलें कि देश में नोटबंदी के फैसले के बाद से सोने की कीमतें लगातार कम होती जा रही है। सोमवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत 11 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। सोमवार को सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 250 रुपए की गिरावट दर्ज होने के साथ सोने की कीमत कम होकर 27,750 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों के साथ-साथ चांदी की कीमतों में होने वाली गिरावट लगातार जारी है। चांदी की कीमत 210 रुपए कम होकर 38,600 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक देश भर में हुए नगदी संकट के चलते सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ये भी पढ़ें: 11 महीने के निचले स्तर पर आया सोना, कीमत हुई 27,550 रुपए प्रति दस ग्राम
-
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
Silver Rate Today: चांदी बनी रॉकेट, 9000 रुपये हुई महंगी, दिल्ली से मुंबई तक मचा भूचाल, कहां पहुंचा रेट? -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक दिन में आई 5,000 रुपये की तेजी, कितना हो गया 1 किलो सिल्वर का रेट? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications