Tap to Read ➤

Valmiki Tiger Reserve में अब आप गैंडों का भी कर सकेंगे दीदार

Inzamam Wahidi
राष्ट्रीय गैंडा संरक्षण रणनीति के तहत पश्चिम चंपारण जिले के VTR को भी संभावित स्थलों के तौर पर चुना गया है।
VTR में असम से अगले साल गैंडों को लाया जा सकता है, वाल्मीकि बाघ अभ्यारण्य में फिलहाल एक ही गैंडा है।
असम से गैंडों के लाये जाने के बाद बिहार के गैंडों की तादाद बढ़ जाएगी, VTR में गैंडों के झुंडों का का दीदार हो सकेगा।
आपको बता दें कि VTR में हैबिटैट और सुरक्षा के मद्देनज़र गैंडों को फिर से लाने के लिए क़रीब दो साल पहले एक समिति का गठन किया गया था।
बिहार के मुख्य वन्यजीव वार्डन पीके गुप्ता की हाल ही में बैठक हुई थी, जिसमें इस बाबत रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।
राज्य सरकार को समिति की अंतिम रिपोर्ट जनवरी, 2023 के अंत तक सौंपे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
VTR में फिर से गैंडों को बसाने के लिए संभावित रूप से पहचाने गये क्षेत्र गनौली और मदनपुर हैं।
पटना के चिड़ियाघर में 13 गैंडे हैं, लेकिन VTR में सिर्फ एक ही गैंडा है, इस योजना की शुरुआत से वीटीआर में गैंडों की तादाद में इज़ाफा हो सकता है।
पूरी दुनिया की 75 फीसद एक सींग वाले गैंडों की आबादी भारत में है, वहीं भारतीय गैंडों की 93 फीसद से ज्यादा आबादी असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रहती है।
Nalanda Tourism: कम खर्च में उठाएं विदेशी नज़ारे का लुत्फ
ये भी पढ़ें