Saudi-Houthi War Update: हूतियों ने सऊदी को दी 4 और हमलों की खुली धमकी, बड़े अटैक की तैयारी | Yemen
अंसार अल्लाह के प्रवक्ता याह्या सरी ने निवेशकों और कारोबारी कंपनियों को चेतावनी जारी करते हुए सऊदी अरब तुरंत छोड़ने की अपील की है। एक बयान में याह्या सरी ने दावा किया कि यमनी सेना ने सऊदी अरब में चार सटीक सैन्य ऑपरेशन किए हैं। इन हमलों के निशाने पर किंग अब्दुल्ला इकोनॉमिक सिटी, जुबैल स्थित सदारा पेट्रोकेमिकल्स कंपनी, खमीस मुशैत एयरबेस और रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल थे। याह्या सरी ने सऊदी अरब के भीतर आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रखने की धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यमन के खिलाफ सऊदी अरब की कथित आक्रामक कार्रवाई और देश की नाकेबंदी खत्म नहीं होती, तब तक हमले जारी रहेंगे। देखिए याह्या सरी का पूरा बयान और यमन-सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी ताजा अपडेट।
Video Published On: Friday, Nov 20, 2026, 20:51 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
