Bhopal Bulldozer Action: Demolition of 599 houses begins in Bhopal’s Aishbagh; around 3,000 people affected.
भोपाल के ऐशबाग इलाके में सोमवार सुबह 599 जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई। करीब 40 साल पुराने इन मकानों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई। इस अभियान का असर करीब 3000 लोगों पर पड़ने की बात सामने आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, हालांकि एक मकान को अंतरिम राहत मिली है। हाउसिंग बोर्ड ने पुनर्विकास योजना के तहत पात्र मूल आवंटियों को नए फ्लैट और किराये की सहायता देने का प्रस्ताव रखा है।
Video Published On: Monday, Nov 23, 2026, 16:09 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
