Tejasi Yadav Slams PM Modi over Nitish Setu : बोले Bihar घुसने से पहले थोड़ी शरम करते !
बिहार के वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सबूत पेश करते हुए दावा किया कि इस पुल के निर्माण में केंद्र सरकार ने एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी है और तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 महीने पहले ही इसका उद्घाटन कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर पहले से चालू पुल का दोबारा उद्घाटन कर झूठा श्रेय लेने और अपने नाम की पट्टिका लगवाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तेजस्वी ने पुल के नामकरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखने की बात हुई थी। दूसरी तरफ बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने तेजस्वी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे बिहार के विकास और नीतीश कुमार के सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया है।


Click it and Unblock the Notifications
