UP Politics: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, 2027 चुनाव के लिए बनाया नया मोर्चा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में नया गठबंधन सामने आया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव के लिए हाथ मिला लिया है। दोनों दलों की कोशिश दलित और मुस्लिम समुदायों को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने की है। गठबंधन का ऐलान लखनऊ में किया गया। इससे पहले करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की खबरें सामने आई थीं, हालांकि सीटों का अंतिम बंटवारा और उम्मीदवारों की सूची अभी स्पष्ट होनी बाकी है। जानिए इस गठबंधन की रणनीति और यूपी की राजनीति पर इसके संभावित असर से जुड़ी पूरी जानकारी।
Video Published On: Thursday, Nov 12, 2026, 17:12 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
