Owaisi vs Congress का महासंग्राम : पवन खेड़ा की पत्नी पर विवादित बयान को लेके सियासी लड़ाई !
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग ने अब एक बड़ा सियासी रूप ले लिया है। हाल ही में पवन खेड़ा ने ओवैसी पर तंज कसते हुए 'मैं ओवैसी तेरे आंगन का' नाम से फिल्म बनने की बात कही थी, जिस पर अब हैदराबाद सांसद ने बेहद तीखा पलटवार किया है। ओवैसी ने बिना नाम लिए शायराना अंदाज में पवन खेड़ा पर निशाना साधा और उनकी पत्नी डॉ. कोटा नीलिमा के चुनावी इतिहास को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। ओवैसी ने 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हैदराबाद की सनथनगर सीट से चुनाव लड़ने वाली तुम्हारी पत्नी की जमानत तक जब्त हो गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि उस सीट पर तो हमारी पार्टी ने अपना उम्मीदवार तक खड़ा नहीं किया था, फिर भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। ओवैसी के इस बयान के बाद कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस वीडियो में जानिए कैसे शुरू हुआ यह पूरा विवाद, ओवैसी ने भरी सभा में क्या कहा और अब इस पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया है।


Click it and Unblock the Notifications
