AIMIM नेता Akhtarul Iman के बिगड़े बोल, मुस्लिम महिलाओं पर कि विवादित टिप्पणी | Asaduddin Owaisi
बिहार में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर से विधायक अख्तरुल ईमान अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। वायरल भाषण में उन्होंने मुस्लिम समाज में शादी के बाद होने वाले वलीमे, रिसेप्शन, दुल्हन के सजने-संवरने और महिलाओं के पर्दे को लेकर टिप्पणी की। उनके बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ बताया। वहीं अख्तरुल ईमान ने अपने शब्दों को सही ठहराते हुए कहा कि उनका मकसद समाज को धार्मिक परंपराओं के पालन के लिए जागरूक करना था। इस रिपोर्ट में जानिए पूरा विवाद, विधायक की सफाई और BJP का पलटवार।
Video Published On: Tuesday, Nov 24, 2026, 11:13 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
