Tiger Firing Case: टाइगर श्रॉफ केस में आरोपी के पिता ने अपने बेटे के काले कारनामों पर क्या कहा?
मुंबई में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पकड़े गए एक नाबालिग आरोपी के पिता ने अपनी व्यथा और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खुद को अनपढ़ और विकलांग बताने वाले पिता का कहना है कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि उनका बेटा किसी बड़े अपराध में शामिल हो सकता है। उनके मुताबिक, बेटा काम सीखने के बहाने गनौर गया था और घर पर बिना कुछ बताए निकला था। इससे पहले भी वह चोरी की एक बाइक के मामले में फंसा था। पिता ने बेबसी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें आरोपी तीन बहनों का अकेला भाई है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें भारी सामाजिक व मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
Video Published On: Monday, Oct 19, 2026, 20:07 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
