Indus Water Treaty: पहले दी हाथ काटने की धमकी,अब Pakistan Minister Musadik Malik की बातचीत की गुहार
Breaking News: Delhi में भारतीय मीडिया के सवालों से घिरे Pak Minister Musadik Malik, बातचीत की लगाई गुहार | Worldrnपहले सिंधु जल संधि को लेकर गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक जब भारत की धरती पर पहुंचे, तो भारतीय पत्रकारों के कड़े सवालों से बचते और द्विपक्षीय बातचीत का निमंत्रण मांगते नजर आए। नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO Civilisational Dialogue Forum) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (Musadik Masood Malik) भारतीय मीडिया के तीखे सवालों से घिर गए। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को स्थगित रखने और पूर्व में खुद उनके द्वारा दी गई 'हाथ काटने' वाली भड़काऊ धमकी पर जब सवाल पूछे गए, तो पाकिस्तानी मंत्री सीधा जवाब देने से कतराते दिखे। सवालों से बचते हुए मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि यह सही प्लेटफॉर्म नहीं है। उन्होंने बयान दिया कि जब भारत उन्हें इन खास मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत (Bilateral Talks) के लिए औपचारिक निमंत्रण देगा, तभी वह वहां मौजूद रहकर सभी सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भी उन्होंने सबूतों के आधार पर बातचीत करने की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। गौरतलब है कि अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि पर फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications
