Jama Masjid Police Station Attack: पुलिस पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, फायरिंग में लगीं 6 गोलियां
दिल्ली के जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में सोमवार दोपहर एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी नबील को उसकी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत के बाद काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसने थाने के अंदर पांच जवानों को घायल किया और फिर फरार हो गया। चितली कबर इलाके में पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर भी उसने हमला किया, जिसमें चार और जवान घायल हुए। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैरों में छह गोलियां लगीं। इस पूरी घटना की जांच जारी है।
Video Published On: Tuesday, Nov 24, 2026, 13:44 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
