KEJRIWAL के 58 करोड़ के 'SHEESH MAHAL' का खुला दरवाजा, जानिए डाइनिंग टेबल से झूमर तक का खर्च
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुराना सरकारी आवास, जिसे बीजेपी ‘शीशमहल’ कहती है, 27 नवंबर को मीडिया के लिए खोला गया। अब यहां रखे फर्नीचर और सजावटी सामान की कीमतें चर्चा में हैं। डाइनिंग टेबल और कुर्सियों की कीमत 30 लाख 52 हजार रुपये से ज्यादा, जबकि राउंड साइड टेबल की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। सरकारी डिस्प्ले पर कुल खर्च 58.83 करोड़ रुपये दर्ज है। वहीं कैग की रिपोर्ट में निर्माण और नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च होने का उल्लेख है। जानिए पूरा मामला और दोनों आंकड़ों के बीच का अंतर।
Video Published On: Friday, Nov 27, 2026, 14:52 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
