Kiren Rijiju ने समझाया Delimitation Bill का पूरा Plan : Special सत्र पर तोड़ी BJP ने चुप्पी !
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय विशेष सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की महत्वपूर्ण बैठकें होंगी, जिसमें सरकार बेहद अहम विधेयक और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे लाने की तैयारी में है। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) और महिला आरक्षण कानून से जुड़े संभावित प्रस्तावों को लेकर हो रही है। हालांकि रिजिजू ने विधेयकों की पूरी सूची अभी साझा नहीं की है, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि यह सत्र देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण कामकाज के लिए बुलाया गया है। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की है कि वे सदन में हंगामा करने के बजाय सकारात्मक चर्चा में हिस्सा लें और लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करें। इस वीडियो में जानिए किरेन रिजिजू के बयान के क्या मायने हैं, विशेष सत्र का पूरा शेड्यूल क्या है और परिसीमन बिल को लेकर बीजेपी की आगे की रणनीति क्या हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
