TMC Dispute: बागी गुट या Mamata Banerjee , किसे मिलेगा पार्टी का नाम, निशान और फंड ?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का अंदरूनी विवाद अब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट और बागी नेता रितब्रत बनर्जी-अरूप रॉय का खेमा पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर अपना दावा कर रहा है। 27 नवंबर को दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी दलीलें रखेंगे। सितंबर में आयोग ने टीएमसी के मूल नाम और ‘जोड़ाफूल और घास’ चुनाव चिह्न को अंतरिम रूप से फ्रीज कर दिया था। ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी और बागी गुट को लिफाफा निशान मिला। पार्टी फंड और बैंक खातों पर अधिकार का विवाद भी इस लड़ाई का अहम हिस्सा है।
Video Published On: Friday, Nov 27, 2026, 17:02 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
