LPG की भयंकर किल्लत : Gas Agency के बाहर हंगामा , भूके शिशु को लेकर लंबी line में खड़ी माँ का दर्द !
दिल्ली में LPG गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।घंटों इंतज़ार के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।एक माँ अपने भूखे शिशु को गोद में लेकर लाइन में खड़ी दिखाई दी, जिसका दर्द हर किसी को झकझोर रहा है।गैस न मिलने की वजह से कई परिवारों को गुरुद्वारों और सामुदायिक रसोई पर निर्भर होना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि गैस की सप्लाई अचानक कम हो गई हैएजेंसियों के बाहर कई जगहों पर हंगामे की भी खबरें सामने आई हैं।सरकार और संबंधित विभागों से लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।यह संकट गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
Video Published On: Thursday, Mar 12, 2026, 05:48 [IST]


Click it and Unblock the Notifications