Petrol-Diesel Price: Excise Duty घटने के बाद जनता को मिली राहत या कंपनियों की चांदी? क्या है सच्चाई
Petrol-Diesel Price Update: क्या Excise Duty घटने के बाद वाकई आपकी जेब को राहत मिली है? देखिए पेट्रोल पंपों से हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट जिसमें डीलर्स और आम जनता ने तेल की कीमतों की कड़वी सच्चाई बताई है। भारत सरकार ने हाल ही में आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद देशभर में चर्चा है कि क्या पेट्रोल और डीजल के दाम वाकई कम हुए हैं या यह केवल कागजी राहत है। वनइंडिया हिंदी की टीम ने इस दावे की हकीकत जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर पड़ताल की। हमारी इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में हमने पेट्रोल-डीजल डीलर्स, पंप के कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं से बात की। बातचीत के दौरान यह बड़ी सच्चाई सामने आई कि एक्साइज ड्यूटी घटने का लाभ आखिर किसे मिल रहा है। क्या तेल कंपनियां अपना घाटा पूरा करने के लिए कीमतों को स्थिर रख रही हैं, या फिर आम आदमी के पास राहत के चंद पैसे पहुंच रहे हैं? वीडियो में पेट्रोल पंप डीलर्स ने तकनीकी पहलुओं पर रोशनी डाली है, वहीं आम जनता ने अपनी नाराजगी और उम्मीदें साझा की हैं। यदि आप भी रोज पेट्रोल-डीजल डलवाते हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए देखना बेहद जरूरी है। पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। About the Story: The Indian gove ment recently announced a cut in excise duty on petrol and diesel to provide relief from inflation. However, the big question remains: is the benefit reaching the common man or being absorbed by oil marketing companies? Our ground report from petrol pumps features reactions from dealers, staff, and consumers to reveal the ground reality of fuel prices in India.


Click it and Unblock the Notifications