Bengaluru Professor ने भरी क्लास में स्टूडेंट को किया प्रपोज; छात्रों ने मिलकर सरेआम चप्पलों से पीटा
क्या एक क्लासरूम, जहां डॉक्टर बनने की शपथ ली जाती है, ऐसी घटना का गवाह बन सकता है? 25 मार्च 2026 को बेंगलुरु ग्रामीण के नेलमंगला स्थित एक मेडिकल कॉलेज में कुछ ऐसा ही हुआ। क्लास के दौरान एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अचानक अपनी ही छात्रा को सबके सामने प्रपोज कर दिया और ‘आई लव यू’ कह दिया। छात्रा ने तुरंत इसका विरोध किया और प्रिंसिपल से शिकायत की बात कही। स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रोफेसर ने उल्टा छात्रा पर ही आरोप लगा दिया। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया और मारपीट की। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक पहुंच गया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत प्रोफेसर को निलंबित कर दिया और जांच शुरू हो गई है। यह घटना शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Video Published On: Friday, Mar 27, 2026, 07:33 [IST]


Click it and Unblock the Notifications