LPG Gas Cylinder Crisis : गैस संकट पर Sanjay Raut ने PM Modi को लपेटा, बोले सड़क पर जनता | Iran War
देश के कई हिस्सों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत होने पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के सासंद संजय राउत ने एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। शिवसेना सांसद ने शुक्रवार को कहा कि 'सरकार झूठ बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का कहना है कि देश में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की वास्तविकता देखनी चाहिए।' राउत ने कहा कि सिलेंडर के लिए इन राज्यों में लोग कतारों में लगे हैं।
Video Published On: Friday, Mar 13, 2026, 01:38 [IST]


Click it and Unblock the Notifications