Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran अब गोलियों से पहले पानी बंद करेगा? Middle East में में पानी बनेगा सबसे बड़ा हथियार, दहला America

Iran

Iran का सबसे खतरनाक प्लान: क्या अब जंग में गोलियों से पहले पानी बंद कर दिया जाएगा? जानिए अमेरिका के हमले टालने और ईरान के 'वाटर वॉर' की धमकी के पीछे का पूरा सच। मिडल ईस्ट में तनाव अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर आ गया है जहां जंग सिर्फ सरहदों तक सीमित नहीं रहने वाली। ईरान ने सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि अगर हालात और बिगड़े, तो वह सैन्य ठिकानों के साथ-साथ गैस फील्ड्स और 'डिसैलिनेशन प्लांट्स' (Desalination Plants) को निशाना बनाएगा। इसका मतलब है कि लाखों लोगों की पानी की सप्लाई एक झटके में ठप हो सकती है। प्यास को हथियार बनाकर लड़ी जाने वाली यह जंग आधुनिक इतिहास की सबसे क्रूर रणनीति साबित हो सकती है। इसी बीच, अमेरिका और ईरान के बीच एक रहस्यमयी घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक ईरान पर होने वाले हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। दावा किया जा रहा है कि एक अज्ञात ईरानी नेता के साथ गुप्त बातचीत हुई है, जिससे कूटनीति के रास्ते खुलते दिख रहे हैं। हालांकि, ईरान ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी भी बातचीत से इनकार किया है। क्या यह शांति की कोशिश है या सिर्फ एक युद्धनीति? इस वीडियो में ऋचा पराशर आपको समझाएंगी कि 'डिसैलिनेशन प्लांट' क्या होते हैं और इनके तबाह होने से मिडल ईस्ट में कैसा जल-संकट पैदा हो सकता है। साथ ही, हम विश्लेषण करेंगे कि क्या ट्रंप अपनी ही डेडलाइन में फंस गए हैं या पर्दे के पीछे कोई बड़ी डील चल रही है।

Video Published On: Wednesday, Mar 25, 2026, 01:55 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल