Lockdown in India? Iran-Us War के बीच PM Modi के बयान ने बढ़ाई टेंशन, क्या फिर सब बंद होगा? Video
क्या देश में फिर से कोरोना जैसा लॉकडाउन लगने वाला है? PM Modi के लोकसभा में दिए गए बयान के बाद 'Lockdown in India' सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया है। जानिए आखिर पीएम ने ऐसा क्या कहा जिसने पूरे देश की धड़कनें बढ़ा दी हैं। लोकसभा में अपने हालिया संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक एक ही सवाल पूछा जा रहा है, क्या भारत में फिर से लॉकडाउन लगेगा? दरअसल, पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे भीषण युद्ध और वैश्विक अस्थिरता को भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बताया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुनिया जिस गंभीर दौर से गुजर रही है, उसमें भारत को हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने इस तैयारी की तुलना 'कोरोना काल' (Corona Era) से की, जब देश ने एक अभूतपूर्व संकट का सामना किया था। उनके इस बयान को लोग आने वाले संभावित संकट और पाबंदियों से जोड़कर देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications