SCO Forum में PM Modi ने लगायी दहाड़ : India और China के नए रिश्तों और AI पर उठाये बड़े कदम !
दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में आयोजित पहले एससीओ सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम (SCO Civilisational Dialogue Forum) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच से बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध नहीं बल्कि सभ्यतागत संवाद ही विश्व शांति की सबसे बड़ी गारंटी है, और भारत, चीन व मध्य एशिया के प्राचीन व्यापारिक मार्गों से जुड़ी साझा विरासत को फिर से जोड़ने का समय आ गया है। चीन के तियानजिन में हुए पिछले शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा रखे गए प्रस्ताव के बाद अब दिल्ली में इस ऐतिहासिक फोरम की शुरुआत हुई है, जिसमें पाकिस्तान समेत सभी एससीओ देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 21वीं सदी की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि एआई की मदद से प्राचीन साहित्य और पांडुलिपियों के अनुवाद को तेज किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सिल्क रूट और बौद्ध विरासत से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को जोड़कर हेरिटेज सर्किट और कल्चरल टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही। इस वीडियो में जानिए कि एससीओ फोरम में पीएम मोदी के भाषण के भारत-चीन संबंधों, एआई सहयोग और वैश्विक कूटनीति के लिए क्या मायने हैं।


Click it and Unblock the Notifications
