Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू; PM-CM जेल से लेकर ये अहम विधेयक पेश करेगी सरकार
क्या जेल जाने के बाद प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी पर बने रह सकते हैं? इसी सवाल के बीच केंद्र सरकार कथित संविधान (130वां संशोधन) विधेयक को लेकर चर्चा में है। प्रस्तावित प्रावधानों के अनुसार, यदि किसी पीएम, सीएम या मंत्री को पांच साल या उससे अधिक सजा वाले गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लगातार 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़ता है, तो 31वें दिन उनका पद स्वतः समाप्त हो सकता है। सरकार का दावा है कि यह कदम राजनीति में जवाबदेही और संवैधानिक नैतिकता को मजबूत करेगा, जबकि विपक्ष इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचित सरकारों के लिए खतरा बता रहा है। मानसून सत्र से पहले जेपीसी की रिपोर्ट और संसद में होने वाली बहस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। आखिर क्या यह विधेयक कानून बन पाएगा या विपक्ष के विरोध के चलते अटक जाएगा? इस पूरे विवाद, राजनीतिक समीकरण और संभावित असर को इस वीडियो में विस्तार से समझिए।


Click it and Unblock the Notifications