NEET PG Exam Format Change: NEET का बदला पैटर्न, NBEMS के फैसले से छात्रों में हड़कंप! NTA की बैठक
NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। NBEMS ने परीक्षा का आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी करते हुए इस साल कई अहम बदलावों का ऐलान किया है। अब NEET PG 30 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा पैटर्न में हुआ है, जहां प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है और कुल अंक 800 से घटकर 720 हो गए हैं। हालांकि, +4 और -1 की मार्किंग प्रणाली पहले जैसी ही रहेगी। इसके अलावा एग्जाम सेंटर अलॉटमेंट के नियम भी बदल दिए गए हैं। अब उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान तीन राज्यों की प्राथमिकता तय करनी होगी और फॉर्म जमा होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा। आखिर इन बदलावों का छात्रों की तैयारी और कट-ऑफ पर क्या असर पड़ेगा? पूरी जानकारी जानिए इस वीडियो में।
Video Published On: Friday, Jul 03, 2026, 04:20 [IST]


Click it and Unblock the Notifications