E20 Ethanol Blending: एथेनॉल वाला पेट्रोल चूस रहा है आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कबूला खौफनाक सच!
क्या पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से आपकी गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है? इस सवाल पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल कोई खराब ईंधन नहीं, बल्कि हाई ऑक्टेन फ्यूल है, जिसका इस्तेमाल दुनिया की कई रेसिंग कारों में भी किया जाता है। हालांकि, उन्होंने माना कि कुछ मामलों में माइलेज में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन इसके पीछे ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और वाहन की स्थिति जैसे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं। भारत फिलहाल E20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के लक्ष्य तक पहुंच चुका है और सरकार ने साफ किया है कि पूरी तकनीकी जांच के बिना इससे आगे नहीं बढ़ा जाएगा। इथेनॉल ब्लेंडिंग से देश ने विदेशी मुद्रा की बड़ी बचत की है, किसानों को लाभ पहुंचा है और प्रदूषण में भी कमी आई है। इस वीडियो में जानिए इथेनॉल, माइलेज, पेट्रोल की कीमतों और सरकार की पूरी रणनीति से जुड़ी हर अहम जानकारी।


Click it and Unblock the Notifications