Raghopur Boat Accident: '50 लाख आबादी बाढ़ में तबाह, CM Samrat Choudhary मस्त' भड़के Pappu Yadav

Raghopur Boat Accident: '50 लाख आबादी बाढ़ में तबाह, CM Samrat Choudhary मस्त' भड़के Pappu Yadav

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे और राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार की बदहाली के लिए नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें जनता की परेशानियों से ज्यादा लूट और सत्ता की राजनीति की चिंता है। पप्पू यादव ने जातिवाद और हिंदू-मुस्लिम विभाजन की राजनीति को लेकर भी नेताओं को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उन्होंने भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, बक्सर, आरा, पुनपुन, मनेर और दानापुर जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है? पप्पू यादव ने दावा किया कि बाढ़ में अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने लोगों के उजड़े घरों और उनकी मुश्किलों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की।

Video Published On: Thursday, Oct 15, 2026, 14:57 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+