Iran ने US की Nuclear Deal को लात मारके ठुकराया : अब जंग के मैदान में ही IRGC करेगा फैसला !
तेहरान ने अमेरिकी दबाव और पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ईरान अपनी धरती से एक भी कतरा एनरिचेड यूरेनियम बाहर नहीं जाने देगा। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा के दौरान ईरानी नेतृत्व ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह परमाणु सामग्री देश की राष्ट्रीय संपत्ति है और किसी भी धमकी के आगे झुकने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रजाई ने साफ कर दिया कि जब तक अमेरिका अपने प्रतिबंध पूरी तरह नहीं हटाता और सम्मानजनक शर्तें नहीं मानता, तब तक किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है। फरवरी में अमेरिका और इजराइल द्वारा शुरू किए गए इस खतरनाक संघर्ष के बाद ईरान ने अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता और सैन्य ताकत का लोहा मनवाते हुए यह साबित कर दिया है कि तेहरान किसी भी महाशक्ति के सामने अपने आत्मसम्मान का सौदा नहीं करेगा। आईआरजीसी और ईरानी नेतृत्व का यह सख्त रुख पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल रहा है जहां ईरान एक मजबूत और अभेद्य शक्ति के रूप में उभर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
