Asian Games2026: भारत के आगे पस्त हुआ ईरान... Women’s Kabaddi Team ने India को जिताया तीसरा Gold
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। फाइनल में भारत ने पहले हाफ में 22-16 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। दबाव के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और आखिरी पलों में जीत सुनिश्चित की। यह एशियन गेम्स में महिला कबड्डी का भारत का चौथा गोल्ड है। अब पुरुष कबड्डी टीम भी ईरान के खिलाफ गोल्ड के लिए मैदान में उतरेगी, जिससे भारत के लिए डबल गोल्ड का मौका है। इसके अलावा अनाहत सिंह, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और भारतीय एथलीट भी पदक की उम्मीदें बढ़ा रहे हैं। नागोया से एशियन गेम्स 2026 की हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहिए ONE INDIA HINDI के साथ।


Click it and Unblock the Notifications
