Iran US War: ईरानी मिसाइल के कहर से धू-धू जला Hormuz में तेल टैंकर; Gulf में एक बार फिर तबाही
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच पिछले 24 घंटे में दो तेल टैंकरों में आग लगने की खबर ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि दोनों जहाज प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनके AIS ट्रैकिंग सिस्टम बंद थे। हालांकि, जहाजों की पहचान, आग लगने की असली वजह, चालक दल की स्थिति और संभावित हमले को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच ईरानी सैन्य अधिकारी हबीबुल्लाह सय्यारी ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग के पश्चिमी हिस्से में IRGC नौसेना और पूर्वी हिस्से में नियमित नौसेना की तैनाती की बात कही है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इस रास्ते में लंबे समय तक बाधा आने से कच्चे तेल की कीमतें, पेट्रोल-डीजल और वैश्विक महंगाई प्रभावित हो सकती है। क्या यह संकट बड़े सैन्य टकराव में बदलेगा?


Click it and Unblock the Notifications
