Gorakhpur Child Death: रैली में मासूम की मौत पर फूट-फूट कर रोई मां, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की रैली के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतक छात्र की मां ने रैली की अव्यवस्था और सड़क पर मौजूद जेसीबी को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी सजा की मांग की है। मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।
Video Published On: Friday, Nov 20, 2026, 13:06 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
