E Rikshaw ko BAT BMS App से बंद करने पर गुस्से में आई सरकार! लिया एक्शन, प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स
Remote से रुक रहे थे E-Rickshaw? सरकार ने BAT BMS App पर क्यों लिया ये बड़ा एक्शन? दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह के निर्देश पर दो ऐसे ऐप्स को प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया गया है जो ई-रिक्शा चालकों के लिए मुसीबत बन चुके थे. देशभर के ई-रिक्शा चालकों की परेशानी बढ़ाने वाले BAT BMS ऐप पर सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है. सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताओं और इसके कथित गलत इस्तेमाल की शिकायतों के बाद इस ऐप को Google Play Store और Apple App Store से पूरी तरह हटा दिया गया है. सरकार के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई के तहत कुल दो ऐप्स को डिलीट किया गया है. बताया जा रहा है कि इस ऐप का इस्तेमाल कुछ अराजक तत्व ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की लिथियम बैटरी से जुड़कर वाहन को दूर से ही बंद करने के लिए कर रहे थे. इससे चलते हुए ई-रिक्शा अचानक सड़क के बीचों-बीच रुक जाते थे. मामला बढ़ता देख दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और परिवहन विभाग को BAT BMS ऐप की गहन जांच करने के निर्देश दिए. शुरुआती जांच में सामने आया कि यह ऐप सीमित दूरी के भीतर ब्लूटूथ से जुड़ी लिथियम बैटरियों से कनेक्ट हो सकता है. वैसे तो इस ऐप का मुख्य उद्देश्य बैटरी की वोल्टेज, तापमान और करंट जैसी तकनीकी जानकारी की निगरानी करना (Battery Management System) था, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा लॉक न होने के कारण इसके कंट्रोल फीचर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था. सरकार ने साफ किया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और भविष्य में ईवी (EV) सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जाएगा. About the Story: Following a series of viral social media videos, the Gove ment has ordered Google Play Store and Apple App Store to remove the BAT BMS applications. These apps were being misused via Bluetooth to remotely shut down moving e-rickshaws, causing distress to drivers. Delhi Transport Minister Pankaj Singh directed an immediate probe into the security flaws of these Lithium-ion battery monitoring tools.


Click it and Unblock the Notifications