Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi में North East लड़कियों से Racism पड़ा भारी, कपल गिरफ्तार! Kiren Rijiju ने भी लगाई क्लास, Video

Delhi

दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट लड़कियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले पति-पत्नी अरेस्ट! आखिर दिल्ली के मालवीय नगर में ऐसा क्या हुआ था जिसने पूरे देश को गुस्से में डाल दिया और मंत्री किरेन रिजिजू को सख्त एक्शन के लिए सामने आना पड़ा? 20 फरवरी को दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar, Delhi) से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ था। यहाँ एसी (AC) लगाने के मामूली विवाद ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि आरोपी महिला रूबी जैन (Ruby Jain) और उनके पति ने नॉर्थ ईस्ट (North East) की लड़कियों के साथ जमकर बदसलूकी की और उन पर नस्लभेदी (Racist) टिप्पणियां कीं। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे देश और खासकर पूर्वोत्तर के लोगों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने तुरंत एक्शन लिया और 'क्षेत्रवाद' और 'नस्लवाद' फैलाने के आरोप में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। कानून ने साफ कर दिया है कि देश की राजधानी में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस शर्मनाक घटना पर अब सियासत और प्रशासनिक हलचल भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और अपना कड़ा रिएक्शन दिया है। इस वीडियो में देखिए मालवीय नगर विवाद का पूरा सच और सुनिए किरेन रिजिजू ने इस नस्लभेदी टिप्पणी पर क्या बड़ा बयान दिया है।

Video Published On: Thursday, Feb 26, 2026, 02:16 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल