A10 Wrathog Shot Down: Iran के रडार ने Trump का सबसे घातक Fighter Jet किया खाक, विमान के उड़े परखच्चे
होर्मुज़ जलडमरूमध्य के ऊपर बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी ए-10 वॉर्थोग युद्धक विमान को मार गिराया। ईरानी मीडिया के अनुसार, उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने विमान को ट्रैक कर मिसाइल से निशाना बनाया, जिसका वीडियो भी जारी किया गया है। हालांकि, इस दावे की अभी तक अमेरिकी रक्षा विभाग या व्हाइट हाउस ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही, एक अमेरिकी एफ-15 जेट के गिरने की भी खबर सामने आई है, जिसमें एक पायलट को बचा लिया गया, जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। यदि ये दावे सही साबित होते हैं, तो यह क्षेत्र में हवाई शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव दर्शाता है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है, वहां बढ़ता सैन्य तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर संकेत देता है।
Video Published On: Saturday, Apr 04, 2026, 05:12 [IST]


Click it and Unblock the Notifications