Nashik Accident : महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में गिरी कार, 6 बच्चों समेत 9 लोगों ने तोड़ा दम |
महाराष्ट्र के नाशिक जिले के दिंडोरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब परिवार किसी कार्यक्रम से लौट रहा था और उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी से भरे कुएं में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद जब कार को बाहर निकाला गया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Video Published On: Saturday, Apr 04, 2026, 12:37 [IST]


Click it and Unblock the Notifications