Daayra Movie: क्या सिनेमाघरों में चला Kareena Kapoor और Meghna Gulzar की क्राइम थ्रिलर का चला जादू?
Daayra Movie Review: क्या सिनेमाघरों में चला Kareena Kapoor और Meghna Gulzar का जादू? मेघना गुल्जार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीना कपूर खान और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'दायरा' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। मेघना गुल्जार द्वारा निर्देशित यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म पुलिस तंत्र, त्वरित न्याय बनाम कानूनी प्रक्रिया और सामाजिक सोच के कड़वे सच पर आधारित है। फिल्म में करीना कपूर (DCP अजूनी कोहली) और पृथ्वीराज सुकुमारन (DCP रमन कुमार) आमने-सामने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर शुरुआती पब्लिक रिस्पॉन्स और क्रिटिक्स के रिव्यूज सामने आने लगे हैं। जहां एक तरफ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार एक्टिंग और गंभीर विषय-वस्तु की सराहना हो रही है, वहीं फिल्म की पेसिंग और स्क्रीनप्ले को लेकर मिला-जुला रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में जानिए कि क्या करीना और मेघना गुल्जार की यह जोड़ी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
