Crude Oil में 24% की भयंकर तेजी, कच्चे तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! आम आदमी पर फूट सकता है महंगाई का बम
Breaking News: Crude Oil में 24% की भयंकर तेजी, कच्चे तेल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड। ग्लोबल मार्केट में मचे इस तहलके के बाद क्या भारत में रातों-रात पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने वाली हैं? जानिए इस वीडियो में पूरी सच्चाई। ग्लोबल मार्केट (Global Market) से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil Price) की कीमतों में अचानक भयानक उछाल आया है। कच्चे तेल के दाम में 24% की तगड़ी तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कच्चे तेल में लगी इस आग ने दुनियाभर के शेयर बाजारों और अर्थव्यवस्थाओं में हड़कंप मचा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों और भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical tensions) के कारण ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) और WTI क्रूड के दामों में यह ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों का 114 डॉलर के पार जाना एक बड़े आर्थिक संकट का इशारा कर रहा है। निवेशकों के बीच घबराहट का माहौल है और इसका सीधा असर दुनियाभर के मार्केट्स पर पड़ रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत पर इसका क्या असर होगा? चूंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल आयात (Import) करता है, ऐसे में क्रूड ऑयल का महंगा होना आम आदमी की जेब पर सीधा डाका है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा और देश में महंगाई (Inflation) का एक नया बम फूट सकता है। सरकार इस स्थिति से कैसे निपटेगी, यह देखना बेहद अहम होगा। About the Story: Crude oil prices have witnessed a massive surge globally, jumping by a staggering 24% and crossing the crucial $114 per barrel mark. This sudden and massive spike in the inte ational market has raised serious conce s about impending hikes in retail petrol and diesel prices in India, which heavily relies on oil imports. Watch the full video to understand the real reasons behind this global market volatility, its impact on the Indian economy, and how it might trigger a new wave of inflation for the common man.


Click it and Unblock the Notifications