Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nepal Ex PM KP Sharma Oli Arrested: Balen Shah के PM बनते ही तगड़ा एक्शन, KP Sharma Oli गिरफ्तार

Nepal Ex PM KP Sharma Oli Arrested: Balen Shah

नेपाल में बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनते ही आया सियासी भूचाल! पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के पीछे क्या है असली कहानी और क्यों टेंशन में है चीन? नेपाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सितंबर 2025 में हुए Gen-Z प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और आपराधिक लापरवाही के मामले में की गई है। बालेन शाह सरकार का यह पहला और सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है। इस गिरफ्तारी का आधार जस्टिस गौरी बहादुर कार्की आयोग की रिपोर्ट को बनाया गया है। रिपोर्ट में ओली और तत्कालीन सुरक्षा प्रमुखों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त और लापरवाह कार्रवाई के आरोप हैं, जिसमें 77 लोगों की जान चली गई थी। केपी ओली की गिरफ्तारी से न केवल नेपाल, बल्कि चीन में भी हलचल है, क्योंकि ओली को बीजिंग का करीबी माना जाता रहा है। गिरफ्तारी से पहले काठमांडू में शुक्रवार देर रात तक हाई-लेवल मीटिंग्स का दौर चला। गृह मंत्री सुदन गुरूंग और सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की थी। अदालत से वारंट जारी होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसके बाद नेपाल की सड़कों पर फिर से तनाव की स्थिति बन सकती है।

Video Published On: Saturday, Mar 28, 2026, 11:33 [IST]

More Videos From

Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Subscribe to our channel
सबसे पहले और ताज़ा खबरों के लिए सब्सक्राइब कीजिये वनइंडिया हिंदी यूट्यूब चैनल