PM Modi की सभी राज्यों के CM के साथ High Level Meeting, जानें पेट्रोल से लेकर लॉकडाउन तक अहम फैसले
Middle East संकट के बीच क्या देश में फिर लगेगा Lockdown? प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ High Level Meeting कर बड़ा फैसला लिया है। जानिए युद्ध की स्थिति में भारत की रणनीति और आम आदमी पर इसका क्या असर होगा। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग में गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath सहित देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक संकट के कारण भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन पर पड़ने वाले असर की समीक्षा करना था। प्रधानमंत्री ने करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया कि ईंधन की आपूर्ति (Fuel Supply), ऊर्जा सुरक्षा और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने राज्यों को जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई, जहां सभी राज्यों ने संतोष व्यक्त किया कि फिलहाल देश में सप्लाई सामान्य है। इस वीडियो में देखें कि कैसे भारत सरकार मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच देश की आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने के लिए मास्टरप्लान तैयार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications