Bangladesh Violence Turns Brutal : Sheikh Haseena को वापिस लाओ वरना पूरा देश जला देंगे ?
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में निर्वासन से प्रस्तावित वापसी से पहले एक बार फिर भीषण राजनीतिक हिंसा और विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार द्वारा हसीना के नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग को खारिज कर भारत से प्रत्यर्पण की बात कहे जाने के बाद हालात बेकाबू हो गए। अवामी लीग के समर्थकों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी बंद के दौरान कई जिलों में सड़क जाम, देसी बम धमाके, आगजनी और सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। चटगांव में पूर्व अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर और ग्रामीण बैंक की संपत्तियों को आग के हवाले किया गया जबकि सिलहट, गोपालगंज और बारीसाल में भी राजनीतिक दफ्तरों और पुलिस थानों को निशाना बनाया गया। हिंसा को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और अब तक अवामी लीग से जुड़े सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
