Baba Ramdev क्या बोल गए? 'सब मुसलमानों को गौरव होना चाहिए कि उनके पूर्वज भी राम-कृष्ण हैं'
योग गुरु बाबा रामदेव ने बढ़ती मुस्लिम आबादी और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केवल भीड़ बढ़ाने के बजाय बुद्धिमान, चरित्रवान और आत्मनिर्भर पीढ़ी यानी 'क्वालिटी पॉपुलेशन' के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। रामदेव ने भारत में कन्वर्टेड मुसलमानों के पूर्वजों और संस्कृति को एक बताते हुए सनातन संस्कारों पर चलने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने देश में जल्द ही सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी नौकरी, मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और मतदान के अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद के खात्मे के लिए गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की।
Video Published On: Saturday, Nov 21, 2026, 10:22 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
