Asaduddin Owaisi on CM Yogi : योगी के मौलाना वाले बयान वाले पर ओवैसी का पलटवार, किया गुजरात का जिक्र
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। योगी ने गोरखपुर की जनसभा में ओवैसी को हैदराबाद से आया मौलाना बताते हुए निशाना साधा था। अब सहारनपुर में ओवैसी ने गुजरात का उदाहरण देकर पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गुजरात से आने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों से नहीं रोका जाता, तो हैदराबाद से आने पर सवाल क्यों? ओवैसी ने नागरिकों के राजनीतिक अधिकारों की बात भी कही। जानिए इस बयानबाजी के पीछे की पूरी राजनीतिक कहानी।
Video Published On: Sunday, Nov 22, 2026, 16:07 [IST]


Click it and Unblock the Notifications
