Preet Jatti कौन है? Bhabhi कमल कौर की हत्या के बाद अब Amritpal के निशाने पर! फूट-फूटकर रोई-VIDEO
Who is Preet Jatti: पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और धमकियों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में, लुधियाना की इन्फ्लुएंसर कमल कौर (कंचन कुमारी) की हत्या के बाद, अब अमृतसर की डीपिका लूथरा और प्रीत जट्टी (Simarpreet kaur) को भी धमकियां मिल रही हैं।
प्रीत जट्टी, जिन्हें सोशल मीडिया पर उनकी रील्स और वीडियो के जरिए जाना जाता है, अब खुद एक गंभीर खतरे का सामना कर रही हैं। भाभी कमल कौर की हत्या के बाद, प्रीत जट्टी को भी अमृतपाल सिंह मेहरों से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया है कि वे फूट-फूटकर रोते हुए सामने आईं और अपनी व्यथा साझा की। आइए जानते हैं क्या-क्या कहा?

'सूट पहनकर वीडियो भी नहीं देखना चाहिए, वरना...'
प्रीत जट्टी ने एक वीडियो में बताया कि उन्हें एक अनजान शख्स से धमकियां मिल रही हैं, जिसमें उन्हें ऑनलाइन कंटेंट अपलोड करना बंद करने की चेतावनी दी गई। वे रोते हुए पंजाबी भाषा में कहती हैं, 'वो कहते हैं कि सूट पहनकर वीडियो भी नहीं देखना चाहिए, वरना..." उनका दर्द साफ तौर पर दिखाई देता है, क्योंकि वे अपनी पहचान और सांस्कृतिक परिधान में वीडियो बनाने के लिए धमकाई जा रही हैं।
प्रीत जट्टी का कहना है कि वे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा रही हैं, बल्कि सिर्फ अपनी कला और प्रतिभा को साझा कर रही हैं। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।
Kamal Kaur Murder Case: कमल कौर की हत्या और इसके बाद का माहौल
कमल कौर की हत्या ने पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के लिए एक डरावना माहौल बना दिया है। गियानी बूटा सिंह ने दावा किया है कि कमल कौर को हत्या से पहले बलात्कार का शिकार बनाया गया था। बठिंडा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, लेकिन अमृतपाल सिंह मेहरों अभी भी फरार है।
तालिबानी मानसिकता का उदय
इस घटना ने पंजाब में एक बार फिर तालिबानी मानसिकता को उजागर किया है, जो भिंडरावाले के समय भी देखी गई थी। लोगों का कहना है कि अगर 'अश्लील' कंटेंट नहीं रोका गया, तो परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि स्थिति और बिगड़ने से पहले इसे नियंत्रित किया जा सके।

Who is Amritpal Singh : अमृतपाल सिंह मेहरून कौन हैं?
अमृतपाल सिंह मेहरून, एक 30 वर्षीय स्वयंभू कट्टरपंथी संगठन 'कौम दे राखे' का सिख नेता, जिनका अतीत विवादास्पद रहा है, पंजाब में इन दिनों सुर्खियों में हैं। वे विभिन्न आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें हिंसा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिन्हें कमल कौर भाभी के नाम से जाना जाता है, की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता हैं। 2022 में, उन्होंने तरन तारन से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी राजनीतिक गतिविधियां और सार्वजनिक बयान अक्सर विवादों को जन्म देते हैं।
ये भी पढ़ें- Kamal Kaur Bhabhi 'इंस्टा क्वीन' कौन है? कार में मिली डेडबॉडी, Last पोस्ट किस ओर कर रहा इशारा?












Click it and Unblock the Notifications