Viral Video: Prayagraj में दूल्हे के घर बारात लेकर नाचते हुए क्यों पहुंची दुल्हन? ‘तनु वेड्स मनु’ की कंगना फेल

Viral Video Prayagraj Wedding: बॉलीवुड फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जो रील में किया था, उसे प्रयागराज की दुल्हन तनु ने हकीकत में उतार दिया। बुधवार रात (26 नवंबर 2025) को कीडगंज की तनु ने दूल्हे के घर बारात लेकर जाने की सदियों पुरानी परंपरा को पलटते हुए खुद भव्य बारात निकाली और मुट्ठीगंज स्थित दूल्हे रजत के घर पहुंची।

डीजे की धुन, आतिशबाजी, डांस और चमचमाती रोशनी के साथ निकली यह 'लड़की की बारात' देखकर बाराती से लेकर राहगीर तक दंग रह गए। आइए जानते हैं आखिर क्यों दुल्हन ने ऐसा किया?

Viral Video Prayagraj Wedding

Why Did Tanu Do This: पिता का सपना, बेटी ने पूरा किया

दुल्हन तनु के पिता राजेश जायसवाल (Rajesh Jaiswal) की पांच बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं। उन्होंने हमेशा कहा था, 'मेरी बेटियां किसी बेटे से कम नहीं। उनकी शादी भी बेटे की शादी की तरह धूमधाम से होगी।' इसी सोच को साकार करते हुए तनु की शादी में पहली बार बारात दुल्हन के घर से निकली। इसके लिए खास 'बारात का निमंत्रण कार्ड' भी छपवाया गया, जिसमें साफ लिखा था- 'तनु की बारात में पधारें'। दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों ने पारंपरिक रूप से बारात की आरती उतारी और विदाई की, जो आमतौर पर दूल्हे पक्ष करता है। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान था।

दो किलोमीटर का जश्न, शहर थम गया

लाल जोड़े में सजी दुल्हन तनु खुली बग्घी में सवार होकर बारात की अगुआ बनीं। उनके पीछे पूरा परिवार, रिश्तेदार और दोस्त डीजे पर ठुमके लगाते चल रहे थे। कीडगंज से मुट्ठीगंज (Kydganj to Mutthiganj) तक करीब दो किलोमीटर का रास्ता जश्न में डूब गया। सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग तो सिर्फ यह अनोखा नजारा देखने घरों से निकल आए।

जब बारात दूल्हे के दरवाजे पर पहुंची तो रजत और उनका परिवार पूरी तैयारी के साथ खड़े थे। दूल्हे पक्ष ने फूलों की भव्य वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ दुल्हन का स्वागत किया। दोनों पक्षों के बीच गले मिलने और बधाइयों का सिलसिला देर तक चलता रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल, मिल रही जमकर तारीफ

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे 'लैंगिक समानता की मिसाल' और 'परंपरा को नया रंग देने वाला कदम' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कंगना की तनु तो फिल्म थी, असली तनु प्रयागराज में पैदा हुईं।' किसी ने कहा, 'ये है असली गर्ल पावर।'

पिता राजेश जायसवाल की आंखें गर्व से चमक रही थीं। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी ने साबित कर दिया कि अगर बेटियां चाहें तो हर परंपरा को नया रूप दे सकती हैं।' प्रयागराज की यह 'उल्टी बारात' अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है और साबित कर रही है कि प्यार और जश्न में कोई लिंग नहीं होता।

ये भी पढ़ें- Viral Video शहीद अग्निवीर के अंतिम संस्कार के दौरान विधायक और दरोगा के बीच कहासुनी और विवाद, जानिए क्यों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+