Viral Video: जलती चिता के सामने ही साड़ी में नाचते हुए वीडियो बनाने लगी, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास
Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं जो वाकई में अजीब होती है। अब एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जिसकी काफी आलोचना हो रही है। दरअसल एक कंटेंट क्रिएटर ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साड़ी पहनकर एक जलती हुई चिता के सामने वीडियो बना रही है। इस पर यूजर्स ने काफी कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने कहा कि लोग वायरल होने के लिए आज किसी भी हद से गुजर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह किसी की मौत का मजाक उड़ाना है।
दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने जहां वीडियो बनाया है उसके ठीक पीछे एक चिता जल रही है। इससे ऐसा लग रहा है कि यह शायद किसी शहर का स्थानीय श्मशान घाट है। ऐसी जगह पर वीडियो बनाने के लिए कुछ लोग काफी आलोचना कर रहे हैं।

Viral Video में चिता के सामने झूमती-नाचती दिखी क्रिएटर
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला कोई कंटेंट क्रिएटर है और सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रही है। इसी दौरान वह चिता के सामने ही साड़ी में झूमती-नाचती दिख रही है। वह लगातार कैमरे के सामने पोज देती हुई और ठुमके लगाती दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि इसे रील बनाने के लिए ही श्मशान घाट से शूट किया गया है।
Kuch bolunga to vivad ho jayega pic.twitter.com/4dHsPaIk7P
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) August 7, 2025
यह भी पढ़ें: Viral Video: कोर्ट मैरिज कर दुल्हनिया लेकर घर पहुंचा दूल्हा, पापा ने मार-मारकर निकाला कचूमर
सोशल मीडिया यूजर्स Viral Video पर भड़के
वीडियो की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रील बनाने की लोगों को ऐसी सनक सवार हो गई है कि न जगह देख रहे हैं और न ही मौका। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत असंवेदनशील व्यवहार है। कम से कम जगह और माहौल का तो ख्याल रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि कलियुग में लगाता है कि 2 पैरों वाले जानवरों को काफी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Viral News: असली 'लेडीज मैन' निकला यह शख्स, 2 साल में की 3 कोर्ट मैरिज, पोल खुलने पर हुआ ऐसा हाल!












Click it and Unblock the Notifications