Jaya Prada: 63 की उम्र में कैसे बनीं मां? शादीशुदा मर्द से ब्याह रचाने वाली जया पर उठे सवाल, तस्वीरें वायरल
Jaya Prada Love Story: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और नेता जया प्रदा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका जया प्रदा पिछले दिनों विदेश में थीं, जहां से उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर हल्ला मच गया कि 'जया तो बेऔलाद हैं तो फिर ये बेटा कहां से आ गया?' इसी कारण लोग इस वक्त जया प्रदा की पर्सनल लाइफ को लेकर बातें कर रहे हैं और उनके निजी जीवन के पन्ने खोलने में लगे हैं।
हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्में देने वाली जया प्रदा की सच में अपनी कोई औलाद नहीं है और तस्वीर में जिसे वो अपना बेटा बता रही हैं, उसे उन्होंने गोद लिया है। वो उनकी बहन का बेटा है, जिसका नाम सम्राट है, जो कि दक्षिण की फिल्मों में सक्रिय हैं और जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाला है।

'Jaya Prada तो बेऔलाद हैं तो बेटा किसका'
आपको बता दें कि 63 बरस की उम्र में भी गजब की हसीन लगने वाली जया प्रदा ने अपने जीवन में जो भी काम किया, वो 'डंके की चोट' पर किया, चाहे वो 'एक्टिंग' हो, राजनीति हो या फिर 'इश्क'। उन्होंने कभी भी कुछ भी दुनिया में छिपाया नहीं लेकिन उनकी शादी को लेकर हमेशा लोग असमंजस में रहते हैं इसलिए जब उनकी तस्वीर बेटे के साथ वायरल हुई तो लोग उनकी पर्सनल लाइफ का जिक्र करने लगे।
प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से Jaya Prada ने की है शादी
साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और डॉसिंग से लोगों को दशकों तक मदहोश करने वाली जया प्रदा ने दरअसल साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से प्रेम विवाह किया है, जया ने शादीशुदा दो बच्चों के पिता श्रीकांत से प्यार किया लेकिन श्रीकांत ने बिना अपनी पहली पत्नी तलाक दिए जया से शादी की , कहते हैं कि इन सब में जया प्रदा की मर्जी शामिल थी।

Jaya Prada को मिला 'दूसरी औरत' का तमगा
अभिनेत्री के करियर में श्रीकांत ने काफी अहम रोल निभाया है लेकिन जब जया ने इनसे शादी की तो जया को बदनामी झेलनी पड़ी, लोगों ने उन्हें 'दूसरी औरत' का तमगा दे दिया। कुछ लोग तो जया की शादी को ही अवैध बताते हैं लेकिन सबसे बड़ा ताज्जुब ये है कि श्रीकांत नाहटा अभिनेत्री जया से शादी करने के बाद अपनी पहली बीवी के दूसरे बच्चे के पिता बने, जिसकी वजह से फिल्मी गलियारों में ये भी चर्चा काफी दिनों तक होती रही कि श्रीकांत ने जया को धोखा दिया है, हालांकि जया प्रदा ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

Jaya Prada की झूठी नग्न तस्वीरों ने मचाया था जमकर बवाल
निजी जीवन में ही नहीं राजनीतिक जीवन में भी जया प्रदा को काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी। वो यूपी के रामपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उनकी झूठी नग्न तस्वीरों को रामपुर में वायरल किया गया था, जिस पर काफी बवाल मचा था।

आजम खान पर Jaya Prada को बदनाम करने का आरोप
जया प्रदा ने तब उस वक्त इसके पीछे सपा के दिग्गज नेता आजम खान पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था। मामला पुलिस तक पहुंचा था लेकिन इतनी बदनामी झेलने के बाद भी जया प्रदा ने हार नहीं मानी और रामपुर में चुनाव जीतकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications