Honeymoon पर इस खूबसूरत सिंगर की हुई ऐसी हालत, निकल गए प्राण! मरने से पहले डॉक्टर संग बिताए थे हसीन पल
Who Was Singer Ana Buldrini Dies: इस्तांबुल में हनीमून के दौरान कॉस्मेटिक सर्जरी कराने गई 31 वर्षीय ब्राजीलियाई-मोजाम्बिकन सिंगर और इन्फ्लुएंसर एना की सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई। इस दुखद घटना ने तुर्की में कॉस्मेटिक सर्जरी के जोखिमों पर फिर से सवाल उठाए हैं। हैरानी की बात यह है कि सर्जरी से एक रात पहले एना ने अपने सर्जन के साथ पार्टी की थी। उनके पति एल्गर माइल्स ने इस हादसे को दिल दहला देने वाला बताया।
एना अपने पति, मशहूर मोजाम्बिकन कलाकार एल्गर माइल्स के साथ इस्तांबुल गई थीं। यह यात्रा हनीमून के साथ-साथ एक निजी अस्पताल तुसा हॉस्पिटल के साथ प्रचार समझौते का हिस्सा थी। तुर्किये टुडे के अनुसार, एना बारबरा बुहर बुलड्रिनी (Ana Bárbara Buhr Buldrini) को अस्पताल का प्रचार करने के बदले मुफ्त में स्तन वृद्धि, लिपोसक्शन, और नाक की सर्जरी की पेशकश की गई थी।

एल्गर ने ब्राजीलियाई न्यूज आउटलेट ओ टेम्पो को बताया कि एना अपने सौंदर्य को और निखारना चाहती थी। यह उसका सपना था। दोनों ने मई 2025 में मापुटो, मोजाम्बिक में शादी की थी और यह सर्जरी उनके लिए एक खास मौका थी।
सर्जन के साथ की थी पार्टी, अगले दिन मौत
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (14 जून, 2025) को एना और एल्गर ने उस सर्जन के साथ रातभर पार्टी की, जो अगले दिन उनकी सर्जरी करने वाला था। सर्जरी पहले 11 जून के लिए तय थी, लेकिन दंपति ने रिकवरी के लिए अतिरिक्त समय के लिए तारीख बदलने की बात की।
एल्गर का आरोप है कि सर्जन ने जल्दबाजी में सर्जरी को रविवार (15 जून, 2025) के लिए शेड्यूल कर दिया। उन्होंने कहा कि हम रविवार को सिर्फ क्लिनिक देखने गए थे, लेकिन सर्जन ने बिना पूरी तैयारी के प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एना को सर्जरी के लिए उपवास करना था, लेकिन रात की पार्टी के बाद उन्होंने खाना खाया था। सर्जन ने उन्हें आश्वासन दिया कि सब ठीक होगा।
सर्जरी बनी जानलेवा
रविवार रात 11 बजे तक एना ऑपरेशन थिएटर से बाहर आईं। एल्गर को डॉक्टर ने उनकी रिकवरी की तस्वीर भेजी और कहा कि वह एनेस्थीसिया के प्रभाव में हैं, जल्द होश में आ जाएंगी। लेकिन जल्द ही स्थिति बिगड़ गई। एल्गर ने बताया कि क्लिनिक के सहायक अजीब व्यवहार कर रहे थे। मैंने 1 घंटे 15 मिनट तक इंतजार किया। जब मैं नीचे गया, तो एक डॉक्टर ने कहा कि उनकी दिल धड़कन धीमी हो रही है, और दूसरे ने बताया कि वह मर चुकी हैं। एना को सर्जरी के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। एल्गर ने कहा कि मैंने नियंत्रण खो दिया। मैं रोया, चिल्लाया, और दीवारों पर मुक्के मारे। मुर्दाघर में वह खूबसूरत लग रही थी, लेकिन वह जा चुकी थी।

सर्जन ने दिया चौंकाने वाला बयान!
तुसा हॉस्पिटल ने तुर्किये टुडे के जरिए बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि एना को दंत सर्जरी के मरीज के रूप में रेफर किया गया था और उन्होंने सभी जरूरी सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर किए थे। अस्पताल का दावा है कि रिकवरी के दौरान एक अनएक्सपेक्टेड कॉम्पलिकेशन के कारण वेंट्रिकुलर फाइब्रिलेशन हुआ, और उनकी जान बचाने की कोशिश नाकाम रही। बयान में कहा गया कि हमारी एक्सपर्ट एनेस्थिसियोलॉजी टीम के सभी प्रयासों के बावजूद मरीज को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ने मौत के कारण की जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग की बात कही।
सिंगर के पति की भावुक अपील
एल्गर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'रानी' को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि सब कुछ दुख देता है- दोषियों को सजा मिलेगी, भले ही मुझे नरक में जाकर लड़ना पड़े। लेकिन मैं भी अब टूट रहा हूं...माय लव।
तुर्की में कॉस्मेटिक सर्जरी के खतरे
यह घटना तुर्की में कॉस्मेटिक सर्जरी के जोखिमों को फिर से उजागर करती है। कम लागत और आकर्षक पैकेज के कारण तुर्की मेडिकल टूरिज्म का हब है, लेकिन कई बार अपर्याप्त जानकारी और जल्दबाजी घातक साबित होती है। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2019 से अब तक तुर्की में कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण 28 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हो चुकी है। एना की मौत ने उनके प्रशंसकों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें- Preet Jatti कौन है? Bhabhi कमल कौर की हत्या के बाद अब Amritpal के निशाने पर! फूट-फूटकर रोई-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications