महिला की चल रही थी डिलीवरी, तभी लेबर रूम में इंटर्न डॉक्टरों ने शुरू कर दी जमकर मारपीट, Video वायरल
Shahdol Doctor fight Video: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। लेबर रूम जैसी संवेदनशील जगह पर ड्यूटी कर रही महिला इंटर्न डॉक्टरों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक पहुंच गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें साफ दिख रहा है कि डिलीवरी के लिए आई महिला मरीज बिस्तर पर दर्द से कराह रही है और उसी समय तीन महिला इंटर्न आपस में भिड़ गईं। वीडियो के सामने आते ही कॉलेज प्रबंधन हरकत में आ गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लेबर रूम में भिड़ीं महिला डॉक्टर, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो शहडोल मेडिकल कॉलेज (Shahdol Medical College Fight Video) के लेबर रूम का है। यहां एक महिला मरीज प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी। इसी बीच इंटर्न डॉक्टर शिवानी लारिया और उनकी साथी इंटर्न योगिता त्यागी व शानू अग्रवाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों इंटर्न साथी डॉक्टर शिवानी की पिटाई कर रही हैं, वहीं बीच-बचाव करने आए पुरुष डॉक्टर को भी धमकी दी जा रही है। मरीज और उनके परिजन यह नजारा देखकर हैरान रह गए।
ड्यूटी रोस्टर बना विवाद की वजह
इस मारपीट की जड़ नाइट ड्यूटी का रोस्टर बताया जा रहा है। पीड़ित इंटर्न शिवानी लारिया ने आरोप लगाया कि वह 11 सितंबर को अपनी नियमित ड्यूटी पर थीं। तभी रात करीब 9:30 बजे दोनों आरोपी इंटर्न वहां पहुंचीं और उनके साथ मारपीट करने लगीं। पिछले 2-3 दिनों से नाइट शिफ्ट को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो आखिरकार हाथापाई में बदल गया।
मरीज के सामने ही चला ड्रामा
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरा विवाद उस समय हुआ जब लेबर रूम में एक महिला मरीज प्रसव प्रक्रिया से गुजर रही थी। वीडियो में मरीज पीछे दर्द से कराहती दिख रही है, जबकि इंटर्न डॉक्टर आपस में उलझी हुई हैं। यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कॉलेज की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Viral Video: जलती चिता के सामने ही साड़ी में नाचते हुए वीडियो बनाने लगी, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास
प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी
अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, "ड्यूटी रोस्टर को लेकर इंटर्न्स के बीच विवाद था। दोनों पक्षों से बात की गई है। वीडियो भी हमारे संज्ञान में है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"
सोशल मीडिया पर बहस
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि जब डॉक्टर ही मरीज के सामने इस तरह व्यवहार करेंगे तो स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कैसे सुधरेगी? वहीं कई लोग इस घटना को मेडिकल शिक्षा और अनुशासन की कमी से जोड़ रहे हैं।
ये भी पढे़ं: Lucknow: लड़की ने अपने क्लासमेट को कार में बैठाया और कर दी थप्पड़ों की बरसात, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications