Seema Haider Pregnant: एक ही साल में दूसरी बार गूंजेंगी सीमा हैदर और सचिन के घर किलकारी?
Seema Haider Pregnant News: सोशल मीडिया पर एक बार फिर सीमा हैदर का नाम सुर्खियों में है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो जारी कर फैंस से गुड न्यूज शेयर की है। अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को बेबी बंप दिखाते हुए बताया है कि फिर से मां बनने वाली हैं। सीमा और सचिन का यह दूसरा बच्चा होगा, जबकि पाकिस्तान से वह अपने चार बच्चे साथ लेकर आई थीं। इसी साल 18 मार्च को कपल के घर बिटिया ने जन्म लिया है।
वीडियो में सीमा अपना बेबी बंप दिखाती हैं और बताती हैं कि उन्हें इन दिनों घी खाने का बहुत मन होता है। इसी दौरान सचिन अपने एक रिश्तेदार को फोन कर दो किलो घी मंगवाते भी नजर आते हैं। सीमा हैदर ने इसी साल मार्च में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। अब उनका सातवां महीना चल रहा है और फरवरी में उनकी ड्यू डेट है।

Seema Haider Pregnant News: सचिन और सीमा का दिखा प्यार
सचिन और सीमा ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सीमा कहती हैं कि घर में घी नहीं था। इसलिए वह अपनी क्रेविंग पूरी नहीं कर पा रही थीं। सचिन और सीमा के बीच की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी कहानी, चुनौतियों और निजी जिंदगी पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है।
उन्होंने इससे पहले 18 मार्च 2025 को एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम भारती (मीरा) रखा है। सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा होगा, जबकि उनके चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। इस तरह सचिन और सीमा के परिवार में कुल पांच बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर पर SIR प्रक्रिया का क्या होगा असर? नोएडा छोड़कर जाना होगा? क्या है नियम— अब वकील ने किया खुलासा
Seema Haider की केयर करते नजर आए सचिन
मई 2023 में सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल होते हुए भारत पहुंची थीं। तब से वह नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही हैं। सचिन और सीमा की दोस्ती पब्जी (PUBG) गेम खेलते हुए हुई थी। नए वीडियो में सचिन सीमा से पूछते हैं कि वह डॉक्टर के पास क्यों नहीं जा रहीं। वह उन्हें आराम करने, पर्याप्त पानी पीने और भारी सामान न उठाने की सलाह देते हैं। सचिन बताते हैं कि सीमा सातवें महीने में हैं, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी की जरूरत है। इस वीडियो में सचिन उनका ख्याल रखते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Seema Haider Karwa Chauth VIDEO: करवा चौथ पर सचिन को पाकिस्तानी सीमा हैदर का झटका, पैरों तले खिसकेगी जमीन!












Click it and Unblock the Notifications