VIDEO: ट्रेन में लोको पायलट की सीट पर सनकी युवक का कब्जा! पैसेंजर्स की थमीं सांसें, फिर जो हुआ हैरान कर देगा
Gwalior Railway Station Viral Video: ग्वालियर रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त पैसेंजर की जान हलक में आ गई। यहां एक शख्स ट्रेन के इंजन में जबरदस्ती घुस गया और ट्रेन चलाने की जिद करने लगा।
युवक मेमू ट्रेन के कैबिन में लोको पायलट की सीट पर बैठ गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट तक चली युवक की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया।
कड़ी मशक्कत के युवक को ट्रेन से निकाला
हालांकि, कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे ट्रेन से उतार दिया गया। ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 की ये घटना है। ग्वालियर- कैलारस मेमू ट्रेन में युवक ने हंगामा किया था। इसकी वजह से ट्रेन आधा घंटा लेट हो गई। जानकारी मिलते ही RPF ने युवक को हिरासत में ले लिया।

ट्रेन से रोजाना हजारों यात्री करते हैं सफर
दरअसल, ग्वालियर रेलवे स्टेशन से मुरैना जिले के सुमावली सबलगढ़ तक जाने वाली मेमू ट्रेन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। यह ट्रेन छोटे-छोटे स्टेशनों पर लोगों के लिए बड़ी सहूलियत का जरिया बनी है। लेकिन सोमवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के मामले ने यात्रियों में डर पैदा कर दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोको पायलट अपनी यूनिफॉर्म में खड़ा हुआ उसे समझाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, जैसे ही यात्रियों को पता चला कि ट्रेन की लोको पायलट सीट पर कोई अज्ञात व्यक्ति बैठ गया है, उनकी सांसें अटक गईं।
जानकारी मिलते ही यात्री घबरा कर ट्रेन से उतरने लगे। लोको पायलट ने इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए रेलवे के सीनियर अधिकारियों को दी। मौके पर अधिकारी और आरपीएफ जवान पहुंचे। काफी देर तक उस सनकी व्यक्ति को समझाया गया, जिसके बाद वह इंजन से उतर गया और ट्रेन रवाना हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications